MS Dhoni से मिलने के बाद भावुक हुए Arjun Kapoor
भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मिलने के बाद से ही अभिनेता अर्जुन कपूर काफी भावुक हैं। की एंड का के 30 वर्षीय अभिनेता और धोनी हाल ही में हुए एक चैरीटी फुटबॉल मैच में प्रतिद्वंदी के तौर पर खेले थे।
लेकिन अर्जुन के लिए क्रिकेटर से मुकाबला करने से ज्यादा उनके साथ एक मैदान पर उतरना बड़ी बात थी। अर्जुन ने इंस्टाग्राम किया, मैदान पर धौनी के साथ फैनबॉय वाला पल लंबे समय से शायद ही इतना मुस्कुराया हूं…शानदार खेल…विशेष कारण के लिए…काफी मजा आया।























