Arijit Singh बना रहे है अपने गुरु पर फिल्म

0
17

मशहूर संगीतकार अरिजीत सिंह अपने गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के जीवन पर फिल्म बना रहे है। आपको बता दें कि उनका 2007 में देहांत हो गया था। अरिजीत ने हजारी से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी और उनके संगीत तथा बातों का असर अरिजीत के जीवन पर आज साफ़ दिखाई देता है।

बता दें कि ये फिल्म अरिजीत ने ही लिखी है और इसका निर्देशन भी स्वयं कर रहे है। 2013 में आयी फिल्म ‘आशिकी 2’ के सॉन्ग ‘तुम ही हो’ से इस गायक को मिली कामयाबी के बाद यह बात लगातार सामने सामने आई है कि वह सिर्फ गायक नहीं है। बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी है।

 

अरिजीत इस साल के अंत तक अपनी इस फिल्म को पूरा कर लेंगे। यह फिल्म उनके गुरु के बारे में होगी। इसमें उनके गुरु के जीवन की बहुत सारी घटनाएं होंगी।

arijit singh

SHARE

LEAVE A REPLY