Anushka करेंगी Priyanka के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में काम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ में काम करती नजर आ सकती है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार दोनों फिल्म में एक्ट्रेस के रूप में काम नहीं कर रही है।

बल्कि खबर है कि अनुष्का ने प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेब्बल पिक्चर्स में बनने वाली पहली फिल्म साइन की है। फिल्म में अनुष्का एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएँगी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्म को एक फीमेल डायरेक्टर निर्देशित करेगी। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर के महीने में शुरू हो सकती है।

लेकिन आपको बता दें कि अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत फिल्म “जय गंगाजल” (गंगाजल 2) 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Priyanka with anushka