अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची ‘सिडनी’ !
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का प्यार सारी दुनिया में चर्चित हो रहा है जिसके चलते वह अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली को सपोर्ट करने सिडनी पहुंच ही गईं।
पहले भी अनुष्का शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली का कोई भी मैच को मिस नही किया था तो भला वर्ल्ड कप में उनका साथ कैसे छोड़ सकती हैं। सोमवार की रात अनुष्का सिडनी पहुंची, वहां होटल के पास ही एक रेस्तरां में अनुष्का ने विराट के साथ डिनर भी किया।
अनुष्का ने इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर विराट का खूब हौसला बढ़ाया था, जिसके बाद इस बल्लेबाज के बल्ले से रनों की बारिश भी हुई थी।
हाल ही में विराट ने एक ट्वीट में अनुष्का को माई लव कहकर अपनी इस प्यार की कहानी पर मुहर भी लगा दी है।

















