Sanjay Dutt की बायोपिक फिल्म में होंगी Anushka Sharma

0
48

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म इसी वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।

अब आपको बता दें कि खबर है कि अनुष्का अभिनेता संजय दत्त की बन रही बायोपिक फिल्म में भी किरदार निभाती नजर आएँगी। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे है।

हाल ही में सुनने में आया है कि राजकुमार हिरानी अनुष्का को इस फिल्म में एक ख़ास रोल के लिए साइन कर रहे है। अनुष्का फिल्म में संजय दत्त की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

खबर तो यह भी है कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में अनुष्का एक पत्रकार का रोल निभाएंगी। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर लीड रोल में है।

anushka

SHARE

LEAVE A REPLY