अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का ने करण जौहर निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं और यह खुलासा किया है कि जो किरदार वह कर रही हैं उसका नाम अलीजेह खान है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और फवाद खान भी भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Thank you for the memories team #AeDilHaiMushkil ! Such funnn it’s been.Will miss you’ll 😘😘😘❤️❤️https://t.co/0qxrsSWu0d
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 3, 2016

































