फिल्मकार अनुराग कश्यप, ‘ए दिल है मुश्किल’ को रिलीज करने के पक्ष में उतर आए हैं। रोष प्रकट करते हुए अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी की पिछले साल लाहौर यात्रा पर ही सवाल उठा दिए।
उन्होंने कहा कि जिस वक्त पीएम मोदी पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की मेहमाननवाजी में थे, उसी वक्त करण जौहर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अनुराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने पर उनके माफ़ी मांगने वाले अपने ब्यान से पलट गए हैं।
उन्होंने फेसबुक पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मोदी से कभी माफ़ी मांगने की बात नहीं की थी। पाकिस्तानी विरोधियों के कारण किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ फिल्म बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके चलते अनुराग ने अपनी सफाई में लिखा था कि फिल्म उधोग को आसान निशाना बनाया जा रहा है। मैं अपनी बात इसलिए रख रहा हूं कि मुझे बाद में मीडिया में ब्यान नहीं जारी करना पड़ा।
कश्यप ने ट्विटर के जरिए सीओईएआई के रुख की आलोचना करते हुए कहा है, ‘दुनिया हमसे सीख ले सकती है… हम हर समस्या का हल फिल्मों पर दोषारोपण करके और इन पर प्रतिबंध लगाकर निकालते हैं। करण जौहर हम आपके साथ हैं।
बीजेपी ने अनुराग कश्यप के इस कमेंट की निंदा की हैं। बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा – यह एक राजनीतिक कमेंट है। यह अफसोसजनक है कि उन्होंने विदेश नीति को किसी फिल्म के वित्त पोषण के बराबर मान लिया.
कश्यप ने ट्विटर के जरिए सीओईएआई के रुख की आलोचना करते हुए कहा है, ‘दुनिया हमसे सीख ले सकती है… हम हर समस्या का हल फिल्मों पर दोषारोपण करके और इन पर प्रतिबंध लगाकर निकालते हैं। करण जौहर हम आपके साथ हैं।




























