मशहूर संगीतकार Anu Malik हॉस्पिटल में भर्ती
प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक को पैन्क्रियाटाइटिस की समस्या के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। रविवार को अनु मलिक की बेटी अनमोल ने बताया कि पेट में दर्द के चलते भर्ती कराया गया हैं।
इसके बाद शुक्रवार को उनकी सर्जरी की गई। खबर है कि 55 वर्षीय अनु मलिक को बृहस्पति तक छुट्टी मिल सकती है। मलिक से हॉस्पिटल में मिलने के लिए आशा भोसले सहित कई दिग्गज हस्तियां पहुंची।
अनु मलिक की पत्नी अंजू ने फेसबुक पर उनकी एक फोटो भी शेयर की हैं। इस फोटो में उनकी माँ और बहन भी साथ में हैं।

















