नशे की हालत में थे सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड अंकिता ने मारा थप्पड़

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए और दिन प्रतिदिन अपनी एक्टिंग करियर में सफलता हासिल करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से थप्पड़ खाना पड़ा। खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता एक क्लब पार्टी करने गए हुए थे।

और खबर है कि इस दौरान पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी ली और नशे की हालत में अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ डांस करने लगे।

उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता ने उन्हें बहुत संभाला लेकिन वे बहुत ही नशे की हालत में थे और वे नही माने तब अंकिता ने गुस्से में सुशांत को एक थप्पड़ जड़ दिया।

ये पहला मौका नहीं है जब अंकिता ने ऐसा किया हो, इससे पहले भी कुछ साल पहले उन्होंने यश स्टूडियो में सुशांत को थप्पड़ मारा था। हालांकि बाद में अंकिता ने पब्लिकली इस बात से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता पिछले पांच साल से ज्यादा वक्त से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। कई बार दोनों की शादी की खबरे भी सुनने में आईं हैं। अंकिता जीटीवी के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता में लीड रोल निभा चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत ने अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में मुख्य किरदार निभाया था। अब वह फिल्म शानदार की शूटिंग कर रहे है इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएँगी।

sushant singh rajput with ankita lokhande

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top