Bhansali की फिल्म में नजर आ सकती है Ankita Lokhande
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप की वजह से चर्चाओं में आई टेलीविज़न अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है। खबर है कि अंकिता ने अभी हाल ही में मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से एक लम्बी मुलकात की है।
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंकिता सिल्वर स्क्रीन पर भंसाली की बनने जा रही फिल्म “पद्मावती” में नजर आ सकती है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले से ही लीड रोल में कास्ट किये गए हैं।
अगर एस होता है तो अंकिता लोखंडे का बिगड़ा हुआ करियर एक बार फिर से पटरी पर आ सकता है। गौरतलब है कि 2014 में सीरियल “पवित्र रिश्ता” बंद होने के बाद से ही अंकिता के पास कोई काम नहीं हैं।






















