शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म “शानदार” का प्रमोशन करने “बिग बॉस” के घर में पहुंचे। बता दें कि आलिया और शाहिद बिग बॉस सीजन 9 “डबल ट्रबल” के पहले मेहमान बने है।
‘बिग बॉस’ के घर में जहां शाहिद और आलिया ने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को डेट पर जाने का टास्क दिया। वहीं, अन्य कंटेस्टेंट्स को कुछ स्पेशल टाइटल दिए। उन्होंने कीथ सेकुएरा को सबसे हॉट ब्वॉय और मंदाना करीमी को सबसे हॉट गर्ल बताया। इसी तरह रिमी सेन को घर में एक्टिव रहने की सलाह दी।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि घर के पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट अंकित गेरा घर से बाहर हो गए।




























