एक्टर Aniruddh Dave ने लगाई 120 फुट की ऊंचाई से छलांग

फेमस टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे ने अपनी आने फिल्म ‘शोरगुल’ के एक सीन के लिए बहुत ही बड़ा और चौंका देने वाला स्टंट शूट किया हैं।  उन्होंने  लखनऊ की एक नदी में 120 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई है।

अनिरुद्ध ने कहा, ‘फिल्म के दृश्य की मांग थी कि मैं ऊंचाई से छलांग लगाऊं और गहरे पानी में जाऊं। मुझे विश्वास था कि मैं कर लूंगा और सुरक्षा इंतजामों के साथ मैंने छलांग लगाई।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं ऐसा कलाकार हूं, जो शत प्रतिशत में यकीन रखता हूं और अभ्यास के साथ लक्ष्य हासिल करना चाहता हूं। अगर कुछ नया है तो मैं इसे सही करने के लिए अभ्यास करूंगा, इसलिए मैं ऐसा कर पाया।’

आपको बता दें कि फिल्म ‘शोरगुल’ में अनिरुद्ध के अलावा में आशुतोष राणा, जिमी शेरगिल और संजय सूरी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के अपने किरदार के बारे में अनिरुद्ध ने कहा, ‘मैं रघु के किरदार में हूं, जो फिल्म का मुख्य पात्र है और फिल्म में दर्शक मेरी मौजूदगी महसूस करेंगे।” फिल्म ‘शोरगुल’ जितेंद्र तिवारी और पी. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित है।

aniruddh dave