निर्देशक आनंद एल.राय इस बार कुछ नया करने की सोच रहें हैं। वह इस बार युवा निर्देशक के साथ कम बजट वाली फिल्म बनाने की सोच रहें हैं। सुनने में आ रहा है कि इन दिनों वह नौ साल के लड़के और 19 साल की लड़की की एक अलग लव स्टोरी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहें हैं।
लेकिन यह फिल्म करीब 14 साल पहले आई निर्देशक शशिलाल नायर की यौनाकषर्ण पर आधारित नहीं होगी। बल्कि इसमें भावनाओं को प्रमुखता दी जाएगी। ख़बरों की माने तो इस फिल्म का नाम ‘निम्मो’ है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल शांकल्य करेंगे। फिल्म में अंजलि पाटिल मुख्य भूमिका निभाएंगी। जो कुछ समय पहले फिल्म ‘मिर्जया’ में नजर आई थीं।
तमिल के एक्टर और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष भी इस फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाएंगे। इसके लिए वह पैसे भी नहीं लेंगे। धनुष ने आनंद के साथ फिल्म ‘रांझना’ में काम किया था और बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
फिल्म एक गाँव की कहानी होगी जिसमे एक लड़की जब बड़ी हो जाती है तो उसके माता पिता उसकी शादी का फैसला करते हैं। लेकिन लड़की के नौ साल के दोस्त को यह बात अच्छी नहीं लगती क्योंकि वह उससे प्यार करने लगता है। लेकिन फिर लड़की उस लड़के को समझाती है कि कैसे दोनों की जिंदगी और हालात अलग-अलग हैं। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष 2017 में शुरू होगी।
निर्देशक ने कुछ समय पहले एक और फिल्म मंमिरज़य का निर्माण शुरू किया था, जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर थे। लेकिन निर्देशक की असहमतियों की कारण राय को इसे बंद करने का फैसला करना पड़ा।



























