बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर इन दिनोँ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान पार्टी करते नजर आ रहे हैं। और सलमान के साथ दो हॉट एक्ट्रैस भी इस फोटो में नजर आ रही हैं। ये दो एक्ट्रैस हैं एक्ट्रेस एमी जेक्शन और फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख के साथ दिखने वाली वलुश्चा डिसूजा।
इस तस्वीरों के वायरल होने की वजह सलमान के डिजाइनर ऐश्ले रेबेलो की एक पोस्ट है। जी, हां ऐश्ले रेबेलो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए एमी और वलुश्चा को ‘दबंग-3’ की संभावित हिरोइन बताया दिया है।
‘दबंग-3’ के लिए कास्ट की जाने वाली एक्ट्रेस काफी समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सलमान की इस फोटो को देखकर अब चर्चाये है कि ये दोनों एक्ट्रेस दबंग 3 में सलमान के साथ नजर आएँगी।
कुछ दिन पहले ही अरबाज खान ने कहा था कि ‘दबंग-3’ में सोनाक्षी का भूमिका तय नहीं है। ऐसे में फिल्म की फीमेल कास्ट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।
फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में जुट गए है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है।





























