SS Rajamouli की फिल्म में ‘भीष्म पितामाह’ का किरदार निभाएंगे Amitabh

0
32

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद एस. एस राजामौली एक बहुत बड़े बजट की फिल्म ‘महाभारत’ बनाने जा रहे हैं। जब से इस फिल्म की चर्चाएं शुरू हुई है तभी से इस फिल्म में काम करने वाले स्टार्स कास्ट को लेकर ख़बरें आ रही हैं।

अब खबर है कि ‘महाभारत’ में बॉलीवुड महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभाएंगे। मशहूर एड फिल्ममेकर एनए श्रीकुमार मेनन महाभारत पर फिल्म ‘Randamoozham’ बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अमिताभ से भीष्म के रोल के लिए बात की है।

फिलहाल  ‘भीष्म पितामह’ के किरदार के लिए अमिताभ से बात की जा रही हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म में मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार मोहलाल भी नजर आएंगे उनका फिल्म में ‘भीम’ का किरदार होगा।

LEAVE A REPLY