बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, पेरिस में होने वाले फैशन इवेंट ‘Le Bal’ का हिस्सा बनने वाली है। बता दें कि ये इवेंट 28 नवंबर को होगा और इस इवेंट में कई देशों की सेलिब्रिटी फैमिली से 25 लड़कियां शामिल होंगी।
17 वर्षीय नव्या अपने डांस मूव्स को बेहतर बनाने के लिए भी प्रैक्टिस करेंगी। चूंकि नव्या को हाई हील्स में चलने की आदत नहीं है इसलिए वह हील्स पहनकर प्रैक्टिस भी कर रही है साथ ही इवेंट में नव्या के लुक पर भी ख़ास ध्यान दिया जा रहा है।
बता दें, ‘Le Bal’ प्रोग्राम का फॉर्मेट साल 1992 में ओफेली रेनॉर्ड ने बनाया था। इसमें 16-22 साल की लड़कियों को फैशन और मीडिया की दुनिया में आते दिखाया जाता है।





























