पहली बार Amitabh के साथ इस फिल्म में काम करेंगे Varun Dhawan

0
47

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म ‘पिंक’ सिनेमाघरो में प्रदर्शित हुई है जो बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर रही है। इसके बाद उनकी आगामी फिल्म की चर्चाएं होने लगी है।

खबर है कि अमिताभ बच्चन और वरुण धवन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आयेगी। यशराज फिल्म्स ने अमिताभ और वरुण के साथ पहली बार फिल्म बनाने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘डिब्बा गुल’ होगा और इसे प्रदीप सरकार निर्देशित करेंगे। फिल्म की कहानी मुंबई के डिब्बा वालों से जुडी होगी। मुंबई के वहीं डिब्बा वाले जो रोज लाखों लोगों को उनके काम की जगह तक घर का खाना पहुंचाते है।

 फिल्म में अमिताभ डिब्बा वालों के मुखिया का किरदार निभाएंगे जबकि वरुण को एक एमबीए टॉपर का किरदार दिया गया है, जो इन डिब्बावालों के साथ दो महीने की इंटर्नशिप करता है।

इस पहली बार होगा जब वरुण, मेगास्टार के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिलहाल आपको बता दें कि इस फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।

वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘जुड़वा 2’ में भी नजर आने वाले है।

amitabh with varun

SHARE

LEAVE A REPLY