सोशल मीडिया पर महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बराबर हो गयी है। सोशल नेटवर्किंग साइट ‘ट्विटर’ पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.2 करोड़ पहुँच गयी है। इसके साथ ही वह सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले भारतीय अभिनेता बन गए है।
गौरतलब है कि अमिताभ अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जीवन की जानकारियां और राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार-विमर्श ट्विटर पर शेयर करते रहते है।
यही वजह है कि ट्विटर पर उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल आपको बता दें कि अमिताभ जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ में नजर आने वाले है।
देखिये किसके कितने फॉलोअर्स (Followers in Crore) –
- Narendra Modi (PM Of India) – 2.2 Cr.
- Amitabh Bachchan (Actor) – 2.2 Cr.
- Shah Rukh Khan (Actor) – 2.08 Cr.
- Salman Khan (Actor) – 1.9 Cr.
- Aamir Khan (Actor) – 1.83 Cr.
- Leonardo DiCaprio (Hollywood Actor) – 1.59 Cr.
- Priyanka Chopra (Actress) – 1.48 Cr.
- Barack Obama (President Of America) – 1.0 Cr.




























