एक बार फिर से महानायक अमिताभ बच्चन एक नए टेलीविज़न शो “आज की रात है जिंदगी” में नजर आने वाले है। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ “कौन बनेगा करोड़पति” शो की मेजबानी कर चुके है। और अब अमिताभ इस नए शो के साथ एक बार फिर से टीवी पर एक नए अंदाज के साथ जल्द ही टीवी पर नजर आएंगे।
बता दें कि अमिताभ इस नए शो को लेकर काफी उत्साहित है और जब उनसे इस शो के लिए संपर्क किया गया था तो अमिताभ ने तुरंत ही शो के लिए हां कर दी थी। शो का पहला प्रोमो भी जारी हो चुका है।
जिसमे अमिताभ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे है। अमिताभ ने कहा, ‘स्टार इंडिया के साथ टेलीविज़न पर अपना सफर शुरू करने के बाद मैं स्टारप्लस के साथ दुबारा काम करने का इच्छुक रहा हूँ।
First Promo Of The Show:-























