टेलीविज़न का सबसे पॉपुलर और विवादों में रहने वाला रियलिटी शो “बिग बॉस” का नया सीजन 9 “डबल ट्रबल” 11 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। जिसका सलमान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे है।
शो के प्रोमो सामने आ चुके है। जिसे देखकर लगता है कि सलमान शो की ओपनिंग धामकेदार करेंगे। अब सुनने में यह भी आया है कि शो में महानायक अमतभ बच्चन आ सकते है।
जीहाँ खबर है कि शो में आने के लिए सलमान ने खुद अमिताभ बच्चन को इन्वाइट किया है। बता दें कि एक बार फिर से अमिताभ एक नए टेलीविज़न शो “आज की रात है जिंदगी” में नजर आने वाले है। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ “कौन बनेगा करोड़पति” शो की मेजबानी कर चुके है।
बता दें कि अमिताभ इस नए शो को लेकर काफी उत्साहित है और जब उनसे इस शो के लिए संपर्क किया गया था तो अमिताभ ने तुरंत ही शो के लिए हां कर दी थी। शो का पहला प्रोमो भी जारी हो चुका है।
Bigg Boss 9 में आ सकती है हॉट एक्ट्रेस Sasha Agha
Bigg Boss 9 में आएँगी Aishwarya Rai
























