एक बार फिर ‘एंग्री यंग मैन’ बनेंगे Amitabh

0
67

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पिछली कुछ फिल्मो में जैसे – ‘आरक्षण’, ‘सत्याग्रह’, भूतनाथ रिटर्न्स’, ‘शमिताभ’, ‘पीकू’, ‘वजीर’ जैसी फिल्मो में साधारण व्यक्ति और कूल रोल निभाए है। लेकिन अब एक बार फिर से जल्द ही बिग बी का ‘एंग्री यंग मैन’ लुक देखने को मिलेगा।

इन फिल्मो में सितंबर में रिलीज होने जा रही ‘पिंक’ से लेकर अगले साल आने को तैयार ‘ठग’, ‘सरकार 3’ और ‘आँखें 2’ शामिल है।  इन फिल्मो में अमिताभ एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे। राम गोपाल वर्मा ने भी हाल ही में ट्विटर पर ‘सरकार 3’ में अमिताभ के अंदाज के बारे में बताया।

फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ एक एक वकील की भूमिका निभा रहे है लेकिन साथ ही वह फिल्म में एक्शन करते भी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील की है जोकि तीन लड़कियों को कुछ रईसजादों के अत्याचारों से मुक्ति और न्याय दिलाता है।  इसके अलावा अमिताभ एक बार फिर सरकार बनकर ‘सरकार 3’ में लौट रहे है। और ‘आँखें 2’ की भी घोषणा हो चुकी है।

amitabh bachchan pic

NewAmitabh बने ‘Twitter’ के बादशाह

SHARE

LEAVE A REPLY