बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘ऐ दिल है’ मुश्किल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन खबर मिली है कि इस टीजर को देखकर बिग बी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। फिल्म के ट्रेलर में ऐश्वर्या रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन करती नजर आ रही हैं।
बिग बी की नाराजगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी बहू की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर नहीं किया। ऐश के इन सीन्स को लेकर पूरा बच्चन परिवार उनसे नाराज है लेकिन अभी तक किसी ने इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।
फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज होगी।





























