तिरंगे के अपमान करने पर Amitabh-Abhishek के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने के आरोप में केस दर्ज हो गया है। और कोर्ट में उनके खिलाफ बयान भी दर्ज हुआ है।
आपको बता दें कि ‘मित्र’ नाम के एक गैर सरकारी संगठन से जुड़े व्यक्ति चेतन धीमान ने वर्ल्ड कप के दौरान ये शिकायत दर्ज कराई थी। उस व्यक्ति ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के खिलाफ कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है।
तिरंगे के अपमान के आरोप में कोर्ट में माममा मामला प्रीवेंशन ऑफ इंस्ल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 और इंडियन फ्लैग कोड 2002 के तहत दायर किया गया है।
तस्वीर में अमिताभ तिरंगे के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। साथ ही इससे पहले अभिषेक बच्चन साल 2011 में विश्वकप में भारत की जीत पर तिरंगा लपेट कर जश्न मनाया था।
इसी वजह से अमिताभ और अभिषेक के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है।


















