गीता फोगट की शादी में पहुचेंगे Aamir Khan

0
20

पहलवान महावीर फोगट की बायोपिक ‘दंगल’ में महावीर का किरदार निभाने वाले आमिर खान, हरियाणा के महावीर फोगट की बेटी गीता फोगट की शादी में सम्मिलित होंगे। इस बात की पुष्टि खुद आमिर ने की है।

गीता फोगट के बायोपिक पर फिल्म दंगल बनने की ख़ुशी में आमिर और निर्देशक नितेश तिवारी दोनों आमंत्रित हैं। गीता की शादी हरियाणा में पैतृक गांव में होगी जहाँ आमिर मौजूद होकर गीता को अपना आशीष देंगे।

जब आमिर खान को गीता फोगट की शादी का निमंत्रण मिला तो उन्होंने सारे कार्यक्रम छोड़कर बलाली, हरियाणा में गीता की शादी में सम्मलित होने का फैसला कर लिया। गीता की शादी 20 नवंबर को होगी।

आमिर के साथ उनकी फिल्म ‘दंगल’ की हीरोइनें और डायरेक्टर नीतीश तिवारी भी जाएगें। गीता फोगट की शादी रेसलर पवन कुमार से हो रही है। आमिर ‘दंगल ‘ में गीता के पिता यानि रेसलर महावीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

 ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान की फोगाट परिवार से बहुत अच्छी दोस्ती हो गयी थी। कुश्ती के दावं-पेंच से लेकर फिल्म की रिसर्च में पूरे परिवार ने आमिर की बहुत मदद की है।

फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा और सान्या उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

aamir-khan

SHARE

LEAVE A REPLY