‘All Is Well’ का फर्स्ट लुक रिलीज इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आल इज वेल’ में ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। और फिल्म का ट्रेलर जल्द ही 01 जुलाई को रिलीज हो जायेगा।
आपको बता दें कि फिल्म में ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन, असिन, सुप्रिया पाठक और सोनाक्षी सिन्हा किरदार निभा रहे हैं। ऋषि कपूर ने ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। फिल्म इसी वर्ष 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।


















