Asin का फिल्म ‘All Is Well’ में फर्स्ट लुक आया सामने
ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन का फिल्म ‘आल इज वेल’ में फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब अभिनेत्री असिन का भी फिल्म में फर्स्ट लुक जारी हो गया है। और इस लुक में वह अपनी पहले की फिल्मो के मुकाबले काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म से असिन की धमाकेदार वापसी होने वाली है। वह आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ में नजर आई थीं।
असिन इसमें एक किताब पकड़े बबली और जॉली लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक कैप्शन लिखा है ‘इट्स ऑल अबाउट ए क्रेजी फैमिली’। इससे पहले अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर अपना फर्स्ट लुक पोस्ट किया था ।
यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ओह माय गॉड जैसी फिल्म बना चुके हैं। इसलिए इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। सुप्रिया पाठक भी इसमें नजर आएंगी। और फिल्म का ट्रेलर जल्द ही 01 जुलाई को रिलीज हो जायेगा।



















