शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई आलिया, जला चेहरा और हाथ

बता दें कि अभी हाल ही में हुए “बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड” की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट हादसे का शिकार हो गयी। दरअसल आलिया जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी वहां पटाखे फोड़े गए। इस दौरान कुछ चिंगारियां उनके चेहरे और हाथ पर भी पड़ीं और वे जल गईं।

इससे उनके चेहरे और हाथ पर कुछ जले के निशान पड़ गए है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें स्टेज के पीछे ले जाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अभी फिलहाल आलिया ठीक है लेकिन जले के निशान अभी उनके चेहरे और हाथ पर है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी अभी हाल ही में आलिया अपनी आगामी फिल्म “कपूर एंड संस” की शूटिंग के दौरान भी चोटिल हो गयी थी उनके कंधे में चोट आई थी।

alia