बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ का पूल में एक साथ वर्क आउट करते हुए विडियो सामने आया है। यह वीडियो खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि कैटरीना और आलिया फिलहाल ‘ड्रीम टीम’ कॉन्सर्ट के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। दोनों एक्ट्रेसेस के अलावा ड्रीम टीम कॉन्सर्ट टीम में बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर और बादशाह भी हैं। कॉन्सर्ट में किए परफॉर्मेंस की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो आने वाली है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ भी आने वाली है, जिसमें वह शाहरुख के साथ दिखाई देंगी।
देखें वीडियो-






















