रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ के हिट होने के बाद अब इस फिल्म का अगला पार्ट बनने जा रहा हैं। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुद इस बात की पुष्टि की हैं।
और साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि ‘आशिकी 3’ में आलिया भट्ट होंगी और फिल्म में वह एक गायिका का किरदार निभाती नजर आएँगी। गौरतलब है कि आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से फ़िल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था। और आज वह बड़ी बड़ी फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि आलिया को रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज की चौथे पार्ट ‘गोलमाल अगेन’ में भी साइन किया हैं। आलिया अपनी अभिनीत फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बन रहे सीक्वल ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में भी वरुण धवन के साथ नजर आएँगी।


























