बॉलीवुड फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज के चौथे पार्ट ‘गोलमाल अगेन’ की घोषणा हो चुकी है और फिल्म बनने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान इससे पहले आये गोलमाल फिल्म सीरीज के दूसरे और तीसरे पार्ट्स में नजर आयी थी।
लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि करीना इस बार ‘गोलमाल 4’ में अभिनय करती नजर नहीं आएँगी। जीहां दरअसल खबर है कि करीना कपूर को अपनी प्रेगनेंसी की वजह से फिल्म से दूर होना पड़ा है।
और खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए फाइनल की जा चुकी है। और सुनने में तो यह भी आया है कि जल्द ही इस बात की घोषणा भी कर दी जाएगी।
































