‘Dear Zindagi’ से बाहर हुए पाक एक्टर Ali Zafar

0
13

उरी हमले के बाद और बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध भी बढ़ता जा रहा हैं। अब खबर है कि निर्देशक गौरी शिंदे ने अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से अभिनेता अली जफ़र को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। फिल्म में अली की जगह अब ताहिर भसीन ने ले ली हैं।

आपको याद दिला दें कि ताहिर भसीन ने रानी मुखर्जी की अभिनीत फिल्म ‘मर्दानी’ में विलेन का रोल निभाया था। फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में आलिया भट्ट और शाहरुख खान लीड रोल में हैं। दरअसल आपको बता दें कि कुछ लोग अभी तक शाहरुख के देश में असहिष्णुता वाले बयान से अभी भी नाराज है। 

गौरी शिंदे ने अली जफ़र को फिल्म से बाहर निकालने का फैसला फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई को ध्यान में रखकर लिया हैं क्योकि शाहरुख की इससे पहले फिल्म ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमल नही कर पायी थी।

ali-zafar

LEAVE A REPLY