अक्षय कुमार की पहली ‘सेल्फिश’ सेल्फी आई सामने
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी की पहली सेल्फी खींची है और अपने चाहने वालो को ट्विटर पर ट्वीट की है।
अक्षय कुमार इस फोटो में शर्टलेस नजर आ रहे है और उनकी बॉडी भी शानदार नजर आ रही है खबर है कि अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ के लिए ये बॉडी बनायीं है। वैसे अक्षय कुमार का फिल्म ब्रदर्स में फर्स्ट लुक पोस्टर तो रिलीज हो ही चुका है। जिसमे वे काफी रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे है।
अक्षय ने अपनी इस पहली सेल्फी को ‘सेल्फिश सेल्फ़ी’ नाम दिया है। उन्होंने ये फोटो ट्वीटर पर ट्वीट की और अपने प्रशंसकों को अपनी फिटनेस के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, ‘ अगर मैं कर सकता हु तो आप क्यों नही, कई दिनों से मैं आपसे मिला नहीं, अब लुत्फ लीजिये मेरी पहली सेल्फिश सेल्फी का और बताइये कि आपको यह कैसी लगी’
आपको बता दे कि जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर आएंगे, फिल्म करन मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही है और फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

















