‘Mogul’ में गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे Akshay Kumar

0
24

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक पर एक हिट फिल्में देते चले जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। और लगातार नयी-नयी फिल्में साइन करते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय अपनी आने वाली फिल्मों ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, ‘रोबोट 2’, ‘पैड मैन’, और ‘गोल्ड’ के काम में व्यस्त चल रहें हैं। इसके अलावा अक्षय ने हाल ही में एक और नई फिल्म साइन की हैं। ये फिल्म टी-सीरीज म्यूजिक के फाउंडर स्वर्गीय गुलशन कुमार के जीवन आधारित हैं।

फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है ‘मोगल- द गुलशन कुमार’। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोगुल’ को सुभाष कपूर डायरेक्ट करेंगे और फिल्म 2018 में रिलीज़ होगी। अक्षय कुमार और सुभाष कपूर ने इससे पहले ‘जॉली एलएलबी 2’ में काम किया है।

SHARE

LEAVE A REPLY