अभी हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ को भारत की किम करदाशियां वेस्ट बताया है। दरअसल बता दें कि अक्षय ‘बॉर्न स्टाइलिश’ नाम के चैट शो में आए थे, जिसे प्रिया कटारिया पुरी होस्ट करती हैं।
शो के दौरान शो की होस्ट प्रिया कटारिया ने अक्षय से कई सवाल पूछे। तभी उन सवालो में ही प्रिया ने एक सवाल पूछा था कि उनके मुताबिक भारत की किम कारदाशियां वेस्ट कौन हैं?
पहले तो अक्षय ने किम का चेहरा याद करने की कोशिश की और इसके बाद उन्होंने इशारों से पूछा कि क्या किम वही हैं जो अपने कूल्हे को लेकर चर्चा में रहती हैं, इसपर प्रिया ने हामी भरते हुए सिर हिलाया। अक्षय ने तुरंत जवाब में कट्रीना का नाम लिया।
इस पर प्रिया जोर से हंस पड़ी और अक्षय के हाव-भाव को टिपिकल पंजाबी बताया।ये एपिसोड शनिवार को कलर्स इनफिनिटी पर प्रसारित होगा। अक्षय आजकल अपनी अगली फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में बिजी हैं, जो 22 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।


























