देर रात फिल्म की शूटिंग करते दिखे Akshay और Huma

0
110

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की शूटिंग चल रही है। गुरुवार रात लालबाग चौराहे पर फिल्म की शूटिंग हुई, कई सीन शूट किए गए। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी है।

इससे पहले कई घंटे से यहां इंतजार कर रहे फैन्स को जैसे ही अक्षय की गाड़ी दिखी, वे बेकाबू हो गए। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसवालों और फिल्म के प्रोडक्शन वालों को फैन्स को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फिल्म की शूटिंग सेट के पास अक्षय और हुमा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक देर रात 3 बजे तक वही जुटे रहे। कई बार शूटिंग देखने आये फैंस की भीड़ बेकाबू भी होती दिखी।

शूटिंग देखने के लिए जिसको जहा जगह मिल रही थी वह वहां खड़ा था। कोई आसपास की छतों पर थे तो कोई होर्डिंग के पास खड़ा था।

akshay and huma akshay with huma qureshi jolly llb 2 image Jolly LLB 2 pic Jolly LLb 2 jolly llb

 

SHARE

LEAVE A REPLY