खबर है कि बॉलीवुड खिलाड़ी, अक्षय कुमार जल्द ही सलमान खान के साथ “बिग बॉस 9” को होस्ट करते नजर आएंगे। दरअसल आपको बता दें कि अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म “एयरलिफ्ट” के प्रमोशन के लिए अगले वर्ष जनवरी में बिग बॉस में पहुचेंगे।
यहाँ अक्षय एक दिन के लिए बिग बॉस के होस्ट बनेंगे और सलमान खान के साथ वीकेंड पर घर वालो की क्लास भी लेते नजर आएंगे। अक्षय बिग बॉस के घर में प्रवेश कर कंटेस्टेंट्स से कुछ टास्क भी करवाएंगे।
अब आपको कुछ और बिग बॉस में होने वाली बातो से रूबरू करते है। खबर है कि प्रभुदेवा की बॉलीवुड फिल्म “एक्शन जैक्सन” से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस मनस्वी ममगई की बिग बॉस के घर में जल्द ही वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है।


























