सुकमा जिले के कोत्ताचेरू जंगल में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिजनों को अक्षय कुमार ने प्रत्येक के परिजन को 9-9 लाख यानी कि 1 करोड़ 8 लाख रुपए दान किये हैं।
सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि हर शहीद के परिवार को नौ-नौ लाख मिले हैं। अधिकारियों ने बताया, हादसे के तुरंत बाद अभिनेता ने गृहमंत्रालय से संपर्क किया और 11 मार्च को मारे गये जवानों के परिजन की खाता संख्या आदि जानकारी मांगी।
सीआरपीएफ ने कहा कि अक्षय ने शहीदों के परिवार की आर्थिक मदद करके देशभक्ति और देश के प्रति अपने प्रेम की भावना व्यक्त की हैं।























