बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान की ‘सुल्तान’ और हल ही में रिलीज हुई आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार भी सिल्वर स्क्रीन पर जल्द ही पहलवानी करते नजर आएंगे। जिहां खबरें है कि एक नयी फिल्म में अक्षय पहलवानी करेंगे।
खबर है कि अक्षय कुमार, विंदु दारा सिंह की फिल्म में काम करने जा रहे है और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां भी कर दी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले विंदु और अक्षय ने फिल्म ‘कमबख्त इश्क़’, ‘जोकर’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हॉउसफुल 1′ एंड 2’ में साथ काम किया था।
अब एक बार फिर से ये दोनों स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर साथ-साथ काम करते नजर आ सकते हैं। विदु अपने पिता और मशहूर पहलवान दारा सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं जिसमे अक्षय दारा सिंह का लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
फ़िलहाल अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘Jolly LLB 2’ की रिलीज के साथ तैयार हैं।

























