Akshay Kumar का फिल्म “Dishoom” में होगा कैमियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म ‘ढिशूम’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नाडीस की मुख्य  भूमिका है।

अब खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि अक्षय फिल्म ‘ढिशूम’ में एक गे पात्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। डेविड धवन के पुत्र रोहित धवन की पहली फिल्म देसी बॉयज में जॉन अब्राहम के साथ अक्षय भी थे।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

akshay