अक्षय कुमार करेंगे गरीब बच्चों के लिए अपने सामान की नीलामी !
अक्षय कुमार इन दिनों अपने कई सामान जैसे अपने कपड़े, अपनी जैकेट, अपने ब्रेसलेट और कई चीज़ों की नीलामी करेंगे और यह सब वह गरीब बच्चो के लिए करने जा रहे हैं।
इस नीलामी से जो भी पैसा आएगा वह सारा पैसा गरीब, यतीम बच्चो की देखभाल के लिए दान करेंगे।
अक्षय कुमार के सामानों की ये नीलामी होगी शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के शॉपिंग चैनल पर। इस चैनल में अक्षय कुमार भी एक मालिक हैं।
हर महीने अक्षय के सामानों की नीलामी इस चैनल पर की जाएगी ताकि गरीब और बेसहारा बच्चों की मदद हो सके। ये आईडिया खुद अक्षय कुमार ने ही दिया है।
अक्षय का मानना है कि उनके फैंस की बड़ी संख्या है जो इसमें दिलचस्पी दिखाएंगे। और इसकी आमदनी को नेक काम में खर्च किया जाएगा। और इन सबके बीच चैनल के प्रचार के साथ गरीब बच्चों का भला हो तो बहुत अच्छी बात है।
















