‘Jolly LLB 2’ के लिए Akshay की फीस सुन उड़ जाएंगे आपके होश

0
47

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दिन पर दिन एक से एक भड़कर सुपरहिट्स फिल्में देते जा रहे है। उनका फिल्मी करियर लगातार बुलंदियों को छू रहा है।

इस साल की ही बात करें तो अक्षय ने ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्तम’ जैसी बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी हैं। अब जल्द ही अक्षय नैशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।

लेकिन आपको बता दें कि फिल्म ‘Jolly LLB 2’ के लिए अक्षय की फीस जानकर आप दंग रह जाएंगे। खबरों के मुताबिक अक्षय ने खुद फिल्ममेकर से हर दिन के हिसाब से फीस की मांग की है।

 

फीस में अक्षय प्रतिदिन के हिसाब से एक करोड़ चाहते हैं। किसी भी बॉलीवुड फिल्म को पूरे होने में कम से कम 2 महीने का समय  लगता ही हैं और अगर अक्षय एक दिन का एक करोड़ लेंगे तो उस हिसाब से वो फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक मोटी रकम कमा ही लेंगे।

आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए थे। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।

akshay

SHARE

LEAVE A REPLY