आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान मिलकर एक फिल्म पर काम करने वाले है लेकिन अभी तक इस फिल्म पर कोई काम ही शुरू नहीं हुआ हैं जिसकी वजह से दोनों का टाईमटेबल बैलेंस्ड न होना।
बता दें कि सलमान खान और मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है और अक्षय कुमार बतौर अभिनेता इस फिल्म में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की घोषणा हुई थी। फिलहाल फिल्म का टाइटल नेम सामने नहीं आया हैं।
अक्षय और करण जौहर दोनों ने अपने ट्वीटर्स एकाउंट्स पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। इस फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है क्योंकि दोनों स्टार्स की टाइमिंग मैच नही कर रही है सलमान देर रात तक शूटिंग कर पूरी रात पार्टी करते है तो अक्षय सुबह जल्दी जागते हैं।























