Hate Story 3 के बाद ‘Aksar 2’ में अपना जलवा दिखाएंगी Zarine
बॉलीवुड की जानी-मानी हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री जरीन खान फिल्म ‘अक्सर’ के सीक्वल में काम करती नजर आने वाली है। गौरतलब है कि जरीन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी।
‘वीर’ की असफलता के बाद जरीन ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान नहीं बना सकी। पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन ने जमकर अंग प्रदर्शन करके अपने डूबते करियर को बचाया।
जरीन को अब एक और ऐसी फिल्म मिल गई है जो कि हिट फिल्म का सीक्वल है। चर्चा है कि निर्देशक अनंत महादेवन फिल्म ‘अक्सर’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म अक्सर में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डीनो मोरिया ने काम किया था।
फिल्म निर्देशक अनंत महादेवन ने फिल्म के सीक्वल में काम करने के लिए जरीन को राजी कर लिया है। बताया जाता है कि ‘अक्सर 2’ हॉट सीन से भरपूर होगी। ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन का बोल्ड अंदाज दर्शकों को पसंद आया था।
खबर तो यह भी है कि इस बार सीक्वल फिल्म में टीम अभिनेताओं को कास्ट किया जायेगा जिनके साथ जरीन खान रोमांस करती नजर आएँगी।

















