“अकीरा” होगी सोनाक्षी सिन्हा की एआर मुरुगादास के साथ फिल्म
एआर मुरुगादास के निर्देशन में बन रही सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म के नाम के घोषणा हो गई है। आज सुबह लगभग सात बजे फिल्म के निर्माता ‘फॉक्स स्टार स्टूडिओ’ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ‘अकीरा’ की घोषणा की।
और खबर है कि यह फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘अकीरा’ को हलो कहिए! मेरा नया नाम और नई फिल्म। एआर मुरुगादास और फॉक्स के साथ।’ इस ट्वीट के साथ सोनाक्षी ने फिल्म के सेट की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
बता दें कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का भी इस फिल्म में एक खास रोल है। अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में नज़र आएंगे और वे खलनायक का रोल अदा करेंगे।यह फिल्म, एआर मुरुगादास की तमिल हिट ‘मौनागुरु’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
सोनाक्षी अपने पापा के साथ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित है। अभी कुछ दिनों पहले खबर ये भी थी की सुपरस्टार रजनीकांत भी इस फिल्म में अभिनय करेंगे।
अगर रजनीकांत इस फिल्म में अभिनय करते है तो ये सोनाक्षी के लिए रजनीकांत के साथ दूसरी फिल्म होगी। वो इससे पहले उनके साथ लिंगा फिल्म में उनके साथ काम कर चुकी है।















