फिल्म ‘Akira’ से Tabu हुई बाहर, Konkona Sen Sharma आएँगी नजर
आपको बता दे कि साउथ के फेमस डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘Akira’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभा रही है जिसमे उनके साथ अभिनेता अमित साध भी लीड रोले में होंगे।
फिल्म अकीरा में अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण रोल निभाने वाली थी लेकिन खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह फिल्म से दूर हो गयी और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिल्म के निर्माता ने अब तब्बू की जगह पर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से संपर्क किया है और खबर मिली है कि उन्होंने फिल्म के लिए हाँ भी कर दी है।
आपको बता दे कि फिल्म ‘Akira’ एक एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे है। यह फिल्म 2011 में आई तमिल फिल्म ‘Mouna Guru’ की रीमेक है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी किरदार निभाते नजर आएंगे।
















