आपको बता दें कि हाल ही में एक महिला ने ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान पर बदसलूकी और अश्लील फोटो, मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एजाज ने उसे अश्लील फोटो और मैसेज भेजे थे जिसकी शिकायत महिला ने मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
इस दौरान रविवार को पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बता दें कि अब उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। आईपीसी धारा 354 और आईटी एक्ट 66ई के तहत मामला दर्ज कर मालवणी पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार करके रविवार को बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने 10 हजार के जुर्माने पर उन्हें रिहा कर दिया है।
रिर्पोटर से बातचीत के दौरान एजाज खान ने कहा कि हमारा कानून उसे ही बेल देता है जो सही होता है। जब एजाज से पूछा गया कि लगाए गए आरोप सही है या गलत उस पर एजाज ने कहा कि उस महिला की शक्ल देख लीजिए फिर बताइएगा कि आरोप सही है या नहीं।
बता दें कि इस पहली बार नहीँ है कि एजाज पर ऐसे आरोप लगे हो इससे पहले भी एक मॉडल ने एजाज पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का मामला दर्ज कराया था। मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एजाज खान ने उसे आपत्तिजनक फोटो भेजी थी, जिसे बाद में उसने डिलीट कर दिया। यही नहीं, मॉडल ने यह भी दावा किया कि खान ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।
गौरतलब है कि एजाज खान ने मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 7 में बतौर कंटेस्टंट एंट्री ली थी।



























