बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों पैसों की कमी की वजह से परेशानी में चल रहे है। दरअसल अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म “शिवाय” काफी दिनों से चर्चाओं में है। फिल्म ‘यू एंड मी” का निर्देशन करने बाद अब अजय अपनी आगामी फिल्म “शिवाय” पर काम कर रहे है।
दरअसल खबर है कि अजय की इस फिल्म के निर्देशन में पानी की तरह से पैसों बहाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अजय की ये फिल्म हॉलीवुड की फिल्मो को टक्कर देती नजर आएगी।
अजय देवगन ने भी अभी हाल ही में खुद कहा था कि वे एक ऐसी फिल्म बना रहे है जैसी अभी तक बॉलीवुड में आपने नहीं देखी होगी। हालंकि वह पैसों की दिक्कत से परेशान है। अजय का कहना है कि बिना सरकारी फंड्स और मदद के हॉलीवुड फिल्मो को टक्कर नहीं दी जा सकती।


























