‘Dilwale’ में नहीं है Ajay Devgan का कैमियो रोल
अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के निर्देशन की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में अतिथि भूमिका निभाने की अफवाहों का खंडन किया है। शाहरुख खान और काजोल की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में अजय देवगन का कोई कैमियो रोल नहीं है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग इस समय बुल्गारिया में चल रही है और अभी हाल ही में अजय देवगन और शाहरुख खान की साथ में डिनर करते हुए कि फोटो सामने आई थी बस तभी से इस बात की चर्चाये है कि फिल्म दिलवाले में अजय देवगन भी एक किरदार निभाते नजर आएंगे।
लेकिन अजय ने इन सभी बातो का खंडन किया है। अजय ने अभी हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- ‘‘यह सच नहीं है। यह महज एक अफवाह है। मैं ‘दिलवाले’ में अतिथि भूमिका नहीं निभा रहा हूं।
यह महज एक इत्तेफाक है कि मैं जब बुल्गारिया में था, तो वे भी वहां शूटिंग कर रहे थे। मैं वहां ‘शिवाय’ फिल्म की लोकेशन देखने गया था और वहीं मेरी मुलाकात शाहरुख एवं उनकी टीम से हुई।’’
आपको बता दें कि फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदार में है।
















