एक बार फिर से जल्द साथ काम करेगी Ajay Devgan और Rohit Shetty की जोड़ी
एक बार फिर से सिंघम फेम अजय देवगन और मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की जोड़ी जल्द ही अपना धमाल मचाने वाली है। आपको बता दे कि फिलहाल अजय अपनी निर्देशित और अभिनीत आगामी फिल्म “शिवाय” की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।
और अभी हाल ही में अजय ने खुद इस बात की पुष्टि कि है कि वह और रोहित शेट्टी मिलकर एक नई फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। खबर है कि जब एक प्रशंसक ने अजय से रोहित शेट्टी के साथ दुबारा काम करने के लिए पूछा तो अजय ने कहा “स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है बहुत जल्द साथ दिखेंगे। “
अजय ने रोहित के साथ ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्मों के अलावा ‘ऑल द बेस्ट’ में काम किया है। रोहित फिलहाल इन दिनों शाहरुख खान और काजोल को लेकर ”दिलवाले” बना रहे हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।






















