ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करूँगा जो मेरे बच्चें न देख पाये: Ajay Devgan
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का कहना है कि वो ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करेंगे जो उनके बच्चें ना देख सके। अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अजय ने कहा कि. “मैंने फिल्म ‘रास्कल्स’ करने बाद यह साफ़ कर दिया था कि अब मैं इस तरफ की फिल्मे नहीं करूँगा, मैं ऐसी फिल्मे क्यों करूँ जो मेरे बच्चे ही न देख पाएं।”
उन्होंने बताया कि ‘मुझे अभी तक सेंसर बोर्ड के साथ ज्यादा दिक्कत नहीं रही है।’ अजय ने एडल्ट्स फिल्मो के साथ साथ हॉरर फ़िल्मे को भी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘हॉरर’ एक ऐसा जॉनर है जिसे सेटलाइट पर बेचना असंभव है। उन्हें एक छोटे बजट में बनाना एक और समस्या भी है। भूत के बाद मैंने एक और हॉरर फिल्म न करने का फ़ैसला लिया है। यह बहुत ज्यादा परेशान कर देने वाला होता है।’
फिलहाल अजय देवगन फिल्म “शिवाय” में काम कर रहे है। उनकी आगामी फिल्मों में ‘बादशाहो’ और ‘सर ऑफ़ सरदार 2’ का नाम शामिल हैं।






















